Samastipur

समस्तीपुर:डिजिटल एग्रीकल्चर को लेकर हुआ समझौता 

समस्तीपुर:पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय के विचारों के अनुसार विश्वविद्यालय और एनआईटी पटना के बीच डिजिटल एग्रीकल्चर को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया. एमओयू के अंतर्गत विश्वविद्यालय एनआइटी पटना के साथ शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में एवं विशेषकर डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में मिलकर महत्वपूर्ण कार्य कर सकेगा. विश्वविद्यालय की ओर से समझौता ज्ञापन पर कुलसचिव डॉ पीके प्रणव व एनआइटी पटना की ओर से कुलसचिव डॉ असित नारयण ने हस्ताक्षर किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कुलसचिव डॉ प्रणव ने कहा कि इस समझौते से विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं वैज्ञानिक ओर एनआइटी पटना के शिक्षक एवं वैज्ञानिक एक प्लेटफार्म पर विभिन्न नवोन्मेषी अनुसंधान के लिए कार्य कर सकेंगे. समझौता ज्ञापन समारोह में विश्वविद्यालय के

 

 

अभियंत्रण महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ रामसुरेश, एनआइटी पटना के डीन एकेडमिक डॉ एमपी सिंह, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ एसके पटेल, एनआइटी के डीन एलुमनाई एवं आउटरीच डा संजय कुमार, डीन फैकल्टी डॉ प्रकाश चंद्रा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ प्रभात कुमार मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!