Samastipur

समस्तीपुर:दरभंगा प्रमंडल बना राज्य स्तरीय अंडर 17 क्रिकेट चैंपियन, बधाई

समस्तीपुर : खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बैनर तले भोजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर-प्रमंडल) विद्यालय क्रिकेट (बालक) अंडर-17 प्रतियोगिता 2025-26 में दरभंगा प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मगध प्रमंडल को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. पूरे टूर्नामेंट में दरभंगा टीम की जीत में समस्तीपुर के खिलाड़ियों का अभूतपूर्व प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ. प्रमंडल स्तरीय ट्रायल में चयनित समस्तीपुर के चार खिलाड़ी साहिल गौतम, शाश्वत वत्स, अनुराग कुमार और गौरव कुमार ने अपने उम्दा खेल से सबका दिल जीत लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बल्लेबाजी में शाश्वत वत्स और साहिल गौतम ने टूर्नामेंट के सभी मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत दी. शाश्वत ने पहले मैच में 37, दूसरे मैच में 15 रन और 3 विकेट, फाइनल में नाबाद 54 रन व 2 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें फाइनल का मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. साहिल गौतम ने 26, 45 और फाइनल में 35 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया.

 

गेंदबाजी में समस्तीपुर के अनुराग कुमार छाए रहे. उन्होंने पहले मैच में 5, दूसरे में 2 और फाइनल में 4 विकेट झटककर टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने का गौरव प्राप्त किया. जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की उपाधि दी गई. फाइनल मुकाबले में तेज गेंदबाज गौरव कुमार ने डेब्यू करते हुए 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!