Samastipur

समस्तीपुर:मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्र-छात्रा गए सोनपुर मेला

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर | राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसाहा पूरब के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को समग्र शिक्षा अभियान के तहत मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना अंतर्गत ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए रविवार को सोनपुर मेला ले जाया गया। विद्यार्थियों को परिभ्रमण हेतु लग्जरी बस द्वारा रवाना किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष मृदुला कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर सुबह नौ बजे बस को रवाना किया। परिभ्रमण दल का नेतृत्व प्रधानाध्यापक नंद किशोर राय ने किया। दर्जनों प्रबुद्ध ग्रामीणों की उपस्थिति में लोगों ने बच्चों को सुरक्षित और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

 

प्रधानाध्यापक श्री राय ने बताया कि सोनपुर मेला के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में बच्चों को पूर्व में ही विद्यालय में विस्तार से जानकारी दी गई है, ताकि भ्रमण के दौरान वे इन स्थलों को समझ सकें। बच्चों को हरिहरनाथ मंदिर, कबीर आश्रम आदि घूमाया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!