Samastipur

सदर अस्पताल समस्तीपुर में लगेगी सी-आर्म मशीन, कम चीरे में तेज ऑपरेशन होगा

समस्तीपुर.सदर अस्पताल में हड्डी रोग पीड़ित मरीजों, मूत्र संबंधी रोगों और गोली लगने के मामलों के इलाज में जल्द ही बड़ी सुविधा मिलेगी। अस्पताल में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन की स्थापना की जाएगी, जिससे इलाज के दौरान शरीर के अंदर की स्थिति को लाइव स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। इससे डॉक्टरों को सटीक जगह पर उपचार करने में आसानी होगी और ऑपरेशन की सफलता दर भी बढ़ेगी। सी-आर्म मशीन की मदद से मामूली से लेकर गंभीर फ्रैक्चर, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों और आपातकालीन स्थिति में गोली लगने वाले जटिल मामलों का इलाज सदर अस्पताल में ही संभव हो सकेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अब तक मशीन के अभाव में ऐसे मरीजों को हायर संस्थान या निजी अस्पताल रेफर करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। सी-आर्म मशीन से इलाज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बहुत कम चीरा लगाकर दूरबीन के माध्यम से स्क्रीन पर देखकर प्लास्टर और ऑपरेशन किया जाता है। पारंपरिक तरीके से किए जाने वाले ऑपरेशन में जहां अधिक समय लगता है, वहीं इस आधुनिक मशीन की मदद से इलाज अपेक्षाकृत कम समय में पूरा हो जाता है।

 

डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि एमसीएच के शुरू होने के बाद महिला प्रसव, एसएनसीयू, पीकू और एनआरसी वार्ड को उसमें शिफ्ट किया जाएगा। इससे सदर अस्पताल में जगह की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके बाद सी-आर्म मशीन को ऑपरेशन थिएटर में स्थापित कर दिया जाएगा।

 

 

उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा आसपास के जिलों से भी हड्डी फ्रैक्चर और गोली लगने के मरीज नियमित रूप से आते हैं। मशीन उपलब्ध न होने के कारण इलाज में परेशानी होती थी, लेकिन सी-आर्म मशीन लगने के बाद ऐसे मामलों में स्क्रीन पर स्थिति देखकर आसानी से ऑपरेशन होगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!