Samastipur

रोसड़ा कबीर मठ की जमीन दूसरे के नाम करने का आरोप,500 करोड़ का जमीन घोटाला

समस्तीपुर से पांच सौ साल पुराने रोसड़ा कबीर मठ की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने दिशा की बैठक में ये मामला उठाया था। इसके बाद इस मामले में डीएम रोशन कुशवाहा ने जांच कमेटी का गठन किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मठ की करीब 3 बीघा जमीन पर रजिस्टर टू में हेराफेरी कर दूसरे के नाम रसीद काटने का आरोप है। जमीन का इस समय बाजार मूल्य करीब 500 करोड़ बताया जा रहा है। इस मामले में जांच कमेटी बनाए जाने के बाद भू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।रोसड़ा अंचल के कई कर्मी और पदाधिकारी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। डीएम ने चार सदस्यीय जांच कमेटी भूमि उप समार्हता ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में बनाया है।

कैसे सामने आया मामला

 

पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवींद्र नाथ सिंह ने इस मामले में को लेकर सभी कागजातों के साथ डीएम समेत राज्य के भूमि सुधार मंत्री व अन्य वरीय अधिकारी को आवेदन सौंपा है। इसमें कहा गया कि रोसड़ा के पांच सौ साल पुराने कबीर मठ की 13 में से 3 बीघा जमीन फर्जीवाड़ा कर भू माफिया के नाम कर दिया गया है।जमीन में होटल तक खोल दिया गया। जबकि इसे मठ की ओर से आयुर्वेद कॉलेज के लिए पूर्व में लीज किया गया था। साल 2022 में मठ की शिकायत पर तत्कालीन अपर समाहर्ता ने भी अपनी रिपोर्ट दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

पूर्व मंत्री बोले- अंचल कर्मी की मिलीभगत से धांधली हुई

 

कल्याणपुर के विधायक व पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने इस मामले को दिशा की बैठक में उठाया। उनके साथ इस मामले का सपोर्ट रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र पासवान ने भी दिया। इस मामले में जिला प्रशासन हरकत में आई। गड़बड़ी से संबंधित संचिका देखने के बाद इस मामले में डीएम ने तुरंत जांच कमेटी का गठन किया।पूर्व मंत्री ने बताया कि करीब मठ करीब पांच सौ साल पुराना है। अंचल कर्मी की मिली भगत से करीब 3 बीघा जमीन रजिस्टर टू में ओवर राइट कर धांधली गई है। उन्होंने इस मामले में दिशा कमेटी अध्यक्ष की उपस्थिति में उठाकर जांच कर दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।

 

रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मठ काफी पुराना है। भू माफिया द्वारा गड़बड़ी की गई है। वह प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

डीएम बोले- जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है

 

डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि इस मामले में दिशा की बैठक में पूर्व मंत्री ने मामला उठाया था। जिसके बाद जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में दोषी पर कार्रवाई होगी। गड़बड़ी करने वाले किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!