Dalsinghsarai

आर एल महतो कॉलेज दलसिंहसराय में एड्स दिवस पर व्याख्यान का आयोजन

दलसिंहसराय, रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में एड्स दिवस पर व्याख्यान आयोजित किया गया.जिसे सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि एड्स से बचने के लिए असुरक्षित यौन संबंध से बचने की सलाह दी. इंजेक्शन के लिए हमेशा नई सुई का प्रयोग एवं रक्त चढ़ाने से पहले उसकी एचआइवी जाँच सुनिश्चित करने को कहा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

असिस्टेंट प्रोफेसर उमा शंकर चंदन ने कहा एड्स के शुरुआती लक्षण में बुखार, थकान, मांसपेशियों में दर्द होता है.यह एक गंभीर बीमारी है इससे बचना चाहिए.केशव कुमार चौधरी ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव जैसी स्वस्थ आदतों को अपनाना महत्वपूर्ण है.एड्स से प्रतिरक्षा प्रणाली को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचता है और व्यक्ति को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम कर देता है.

 

 

एड्स को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रशिक्षु छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया.जिसमें स्पीच में सुमित, सुगंधा स्वेता एवं वेंकटेश वत्स की प्रस्तुति को उत्कृष्ट घोषित किया गया. वहीं निबंध लेखन में निधि कुमारी, पुष्पा कुमारी, अंशु कुमारी ने सफलता प्राप्त किया.अंजली कुमारी, दीप्ति राज एवं अंशु कुमारी की प्रस्तुतियां भी सराही गयी.इन सभी सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो, मैडल एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने किया. इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर सत्यम, हसन रजा अंसारी, कुमारी दीपा, आकांक्षा कुमारी, रूपम कुमारी, नीलम कुमारी, योगेश कुमार, सर्वेश सुमन, रूपेश कुमार, पल्लव पारस, रूपक कौशल, किरण चौधरी, शेफाली दीक्षिता के अलावे प्रशिक्षु छात्र छात्राएं मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!