तीन जनवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी:मौसम का असर,पछिया हवा से बढ़ेगी कनकनी
बेगूसराय में इस बार साल 2025 की विदाई व नव वर्ष की शुरुआत कपकपाती ठंड और घने कोहरे के बीच होगा। वहीं इन दिनों बर्फीली पछुआ हवा ने जिला समेत पूरे बिहार में लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बेगूसराय में 5-6 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा ने अब कनकनी बढ़ा दी है। जिसके कारण दिन से लेकर रात तक लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने शनिवार को अगले तीन जनवरी तक ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत 28 और 29 दिसंबर को घने कोहरे और कोल्ड-डे का अॉरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर को येलो अलर्ट, जबकि 01 जनवरी से तीन जनवरी तक अॉरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में लगातार गिरावट : ठंडी पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8 बजे तक विजिबिलीटी भी बेहद कम रही। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में पछिय हवा के कारण ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के सहयोग से जारी 27-31 दिसम्बर के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
