Patna

डाकिया की पुत्र वधू राखी कुमारी बनीं दारोगा,दिया बधाई

पटना.हाजीपुर.हाजीपुर प्रखण्ड के गौसपुर इज़रा के डाकिया की पुत्र बहु को अवर निरीक्षक दारोगा का बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गांव के विश्वनाथ साह एवं रंजीत कुमार की पत्नि राखी कुमारी 2023 में अवर निरीक्षक के पद चयनित हुई थी, वह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का थी। उसने दूसरी मंजिल तय की है। पूर्व में वह सीतामढ़ी में कांस्टेबल रहते हुए दरोगा की परीक्षा 2023 में पास की थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह राजगीर में हुए परेड में शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा ली गई परेड में शामिल होकर उसने इज़रा गांव का सिर ऊंचा किया है। ज्येष्ठ समाजसेवी प्रभु साह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने भाई की पत्नि पर गर्व है।

 

गाव के शिक्षक जीतेंद्र नाथ ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना देते हुए लड़कियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में रहते हुए इस मुकाम पर जाना बहुत ही गर्व की बात है। आज के नई पीढ़ियों को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!