न्यू बरौनी स्टेशन के पास 12 लाख की 89.67 हेरोइन साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
बेगूसराय.बरौनी.गढ़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बरौनी स्टेशन के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 89.67 ग्राम स्मैक (कोटा/सोप) के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से (1) सोनू कुमार, पिता- राजकपूर राय, निवासी- डोबर कोठी, (2) अविनाश कुमार, पिता- उपेंद्र राय, निवासी- डोबर कोठी, तथा (3) राम प्रिये, पिता- मिथिलेश चौधरी, निवासी- बखरी सुपेन, सभी थाना राजा पकड़, जिला वैशाली को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी स्टेशन क्षेत्र के पास स्मैक की सप्लाई के इरादे से पहुंचे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया गया। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज है और ऐसे तस्करों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
