Begusarai

बेगूसराय में मोबाइल दुकानदार का अपहरण:मारपीट कर कार से उठा ले गए बदमाश

बेगूसराय में मोबाइल दुकानदार का अपहरण का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद कार सवार बदमाशों ने किडनैप कर लिया। पीड़ित की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र सुमित कुमार (23) के तौर पर हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना 23 दिसंबर(मंगलवार) की रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सुमित मुफस्सिल थाना चौक के पास जेएसआरयू इंटरप्राइजेज नाम से मोबाइल दुकान चलाता था। इस संबंध में परिजनों ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

 

जबरन गाड़ी में डाल दिया

 

परिजनों के मुताबिक रात करीब 10:40 बजे दुकान बंद करके घर जा रहा था। करीब 500 मीटर आगे बढ़ते ही फोर व्हीलर पर सवार बदमाशों में मारपीट करते हुए उसे गाड़ी पर बैठा लिया और फरार हो गए। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरू की गई। उसका मोबाइल बंद था।

 

अपने स्तर से पता लग रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लोहिया नगर थाने में आवेदन दिया गया। आवेदन मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुमित के साथ पहले मारपीट की गई, उसके बाद उसे जबरन व्हाइट कलर की कार में डाल दिया। परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।

 

पुलिस जांच कर रही है

 

सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 की घटना है। परिजनों ने आवेदन दिया है। जांच में सामने आया है कि मारपीट करते हुए सुमित कुमार को सफेद रंग की फोर व्हीलर गाड़ी से उठाकर ले जाया गया है। सभी पहलुओं पर अनुसंधान कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!