दलसिंहसराय:स्थानांतरित पर एमडीएम बीआरपी को किया गया सम्मानित
दलसिंहसराय, धनपत प्रिया मध्य विद्यालय के सभा कक्ष में दलसिंहसराय के स्थानांतरित बीआरपी पी एम पोषण योजना मनोज कुमार मुन्ना का विदाई सह सम्मान समारोह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई.जिसमें उन्हें मिथिला के परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र, पाग, माला व चादर से सम्मानित किया.
सभा का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल मंत्री रामानुराग झा ने किया, सभा मे श्री मुन्ना के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के बारे में बताते हुए प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा, सुनील कुमार सिंह, राजीव कुमार साह, अरविंद कुमार झा, राजीव चौधरी, कुमकुम चौधरी, लेखपाल चंदन श्रीवास्तव उनकी तारीफ किया.सभा में प्रधान शिक्षक युवा कवि कुमार अमरेश ने अपनी कविताओं से चार चांद लगा दिया. प्रखंड के सभी विद्यालयो के प्रधानाध्यापक मौजूद थे.