मंडल रेल प्रबंधक ने रामदयालु पैनल का किया गहन निरीक्षण
पटना। मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन ने सोनपुर मंडल के अंतर्गत रामदयालु पैनल का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैनल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों, सिग्नलिंग एवं संचालन व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की सख्ती से अनुपालना, समयबद्ध परिचालन तथा आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन ही रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए निरंतर निगरानी और सुधार आवश्यक हैं।
यह निरीक्षण न केवल रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यात्री सुविधा, विश्वसनीयता और समयपालन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के मंडल के संकल्प को भी दर्शाता है।
निरीक्षण के दौरान मंडल कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रभावी अनुपालन का आश्वासन दिया।
सोनपुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं बेहतर रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
