दलसिंहसराय में 26 दिसम्बर को मनाया जायेगा महाराजा अहिबरन जयंती,निकलेगा शोभा यात्रा
दलसिंहसराय,शहर के मेन बाजार स्थित काशोलाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन के प्रांगण में शुक्रवार को बरनवाल संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार लाल की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें सर्वसम्मती से आगामी 26 दिसम्बर शुक्रवार को बरनवाल संघ द्वारा महाराजा अहिबरन जयंती पर भव्य शोभा यात्रा एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया.संघ के उपाध्यक्ष मनीष वर्णवाल ने बताया इस बार शोभा यात्रा काफी भव्य तरिके से निकाला जायेगा.जिसमें घोड़ा,बैंड बाजा,झांकी की तैयारी चल रही है।
वही महिला संघ की बैठक संघ की अध्यक्ष रुकमिणी बरनवाल के द्वारा करते हुए महिलाओ को इस शोभा यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही.कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अलग अलग कमिटी बनाई गई है ताकि यह सफलता पूर्वक सम्पन्न हो.सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज से सफल बच्चो और सरकारी सेवा दे रहे लोगों को भी सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में रमाकांत प्रसाद, रामचंद्र लाल,रितेश रंजन,निरंजन कुमार, पपलू कुमार, सूरज कुमार,रविकर प्रसाद,राजेश लाल, विजय कुमार,संतोष कुमार,अनिल गुप्ता,ऋतिक राजा, राजीव कुमार,कुणाल गुप्ता,आशीष कुमार,अजय शंकर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
