Patna

NIT सिलचर के स्टूडेंट के जबड़ा पॉली ट्रॉमा की पटना में हुई सफल सर्जरी

पटना के दीघा निवासी और एनआईटी सिलचर के एक छात्र के जबड़ा पॉली ट्रॉमा की सफल सर्जरी की मैक्सिलोफेशियल सर्जन एवं त्रिपोलिया हॉस्पिटल में दांत रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक आनन्द ने की. अब छात्र बोल पा रहा है. सिलचर में हुए एक दुर्घटना में छात्र अभिमन्यु(बदला हुआ नाम) का चेहरा और जबड़ा बुरी तरह भंग हो गया था, जिसके बाद उसके अभिभावक उसे पटना लाए और डॉ प्रतीक आनंद से दिखाया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

टूट गई थी चेहरे की कई हड्डियां

इलाज करने वाले डॉ प्रतीक आनंद ने बताया कि जांच में पता चला कि उसके चेहरे की कई हड्डियां टूट चुकी हैं. आंख के नीचे की हड्डी, निचला जबड़ा और जाइगोमैटिक बोन सहित जबड़ा पांच जगह से टूटा हुआ था, जिसे पॉली ट्रॉमा कहा जाता है. डॉ. आनन्द ने बताया कि यह एक जटिल सर्जरी थी. समय पर ऑपरेशन कर मल्टीपल प्लेटिंग और ऑक्लूजन सुधार की तकनीक से टूटे जबड़े को ठीक किया गया.

 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

मरीज पूरी तरह स्वस्थ

इस ऑपरेशन में डॉ. प्रतीक आनन्द के अलावा डॉ. विशाल मोहन और एनीस्थीसिया विभाग के डॉ. अजीत कुमार सिंह के सहयोग रहा. इलाज के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!