Begusarai

बिहार वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बेगूसराय के ऋषभ ने जीता ब्रॉन्ज, बधाई

बेगूसराय।जहानाबाद खेल भवन में आयोजित किए जा रहे बिहार राज्य भारोत्तोलन चैंपियनशिप के पहले दिन बेगूसराय के एक खिलाड़ी ने कमाल कर दिया है। प्रतियोगिता के 56 किलो बॉडीवेट वर्ग में खेलते हुए बेगूसराय के ऋषभ कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 167 किलो भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ऋषभ कुमार ने स्नैच 77 किलो और क्लीन एंड जर्क में 88 किलो भार उठाकर यह उपलब्धि हासिल की है। बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने ऋषभ कुमार को बधाई देते हुए कहा कि ऋषभ की यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

 

रेफरी बोले- बेगूसराय में प्रतिभा की कोई कमी नहीं

 

उपाध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रजनीश भास्कर ने कहा है कि ऋषभ कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि बेगूसराय में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं। जिले के लोगों ने उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की है।उल्लेखनीय है कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अभिषेक गौतम एवं कोषाध्यक्ष रोहन कुमार तकनीकी अधिकारी (Technical Official) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रजनीश भास्कर को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए जूरी प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया गया है।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!