संयुक्त रक्षा सेवा परीक्ष में आदित्य राज को मिली 225वीं रैंक
बेगूसराय.बीहट.डीएवी पब्लिक स्कूल, बरौनी के पूर्व छात्र आदित्य राज ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 225वां स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आदित्य राज बीहट सदानंदपुर टोला, वार्ड संख्या 27 निवासी शिवचंद्र सिंह के नाती हैं। उन्होंने सत्र 2017-18 में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरौनी से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
मूल रूप से भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत तेतरी गांव निवासी आदित्य, पिता शशिभूषण चौधरी और माता ममता देवी के पुत्र हैं। पिता पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।