Samastipur

जमीन विवाद में समस्तीपुर में दंपती और बेटियों के साथ की मारपीट

समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दंपती समेत 4 लोगों के साथ मारपीट की। जख्मी लोगों में शिव बालक केसरी, उनकी पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं।जख्मी सभी लोगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया है। उनकी पत्नी निर्मला केसरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है जबकि बेटी स्वाति, सुहानी का उपचार चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

थाने में आवेदन दिया था, नहीं हुई कार्रवाई

 

बताया जा रहा कि शिव बालक केसरी का पड़ोस के प्रदीप साह शाह से जमीन का विवाद चल रहा है। मामले को लेकर शिव केसरी ने थाने में आवेदन भी दिया था। मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

 

जख्मी केसरी ने कहा कि अचानक रविवार को प्रदीप शाह और उनके लोगों ने मेरे घर पर हमला कर दिया। इस दौरान मेरी पत्नी निर्मला की पिटाई कर दी। जब बीच-बचाव करने मेरी दोनों बेटियां पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। हल्ला होने पर जब आसपास के लोग जुटे तो बीच-बचाव किया और सभी घायलों को उपचार के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़ित शिव बालक केशरी ने बताया कि मामले को लेकर सीओ के यहां आवेदन देकर मापी के लिए अमीन बहाल कराया। दो दिन पहले मेरे पक्ष में मापी हुई। जिस कारण से विवाद और बढ़ गया।

 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता और आसिफ होदा ने घायलों से मिलकर हालचाल जाना। मौके पर माले नेता ने अंचल और थाना पर भूमाफिया और दबंगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए घटना की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने, दोषी की गिरफ्तारी और सरकारी खर्च पर इलाज करने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!