Samastipur

समस्तीपुर:भाजपा नेत्री ने डीजीपी से की मुलाकात, प्रशासनिक तंत्र पर विस्तार से चर्चा 

Samastipur News: पूसा : जिले के भाजपा नेत्री सह भाजपा उत्तरी जिला उपाध्यक्ष मधुमाला के नेतृत्व में अन्य लोगों ने पटना पहुंच कर डीजीपी विनय कुमार शुक्ला से आत्मीय मुलाकात की. मुलाकात के दौरान भाजपा नेत्री ने डीजीपी से जिले के प्रशासनिक तंत्र पर विस्तार से चर्चा की. इस अवसर पर डीजीपी ने भी कहा कि आम जन अगर पुलिस का सहयोग करें तो असामाजिक तत्वों और अपराधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने बेहतर पुलिसिंग पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाने के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतना भी उनका मुख्य मकसद है. मुलाकात के दौरान भाजपा नेता कृष्ण कुमार मेघु, निधि नंद किशोर सिंह, पत्रकार रामजी कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!