Patna

पटना जंक्शन इलाके में भाड़े वाली गाड़ियों पर रोक:कल से परिधि में नहीं आएंगी

पटना.ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आज पटना जंक्शन के आस पास के इलाकों का कमिश्नर, पटना SSP, ट्रैफिक SP ने निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि पटना जंक्शन की परिधि में वाहनों का दबाव काफी अधिक है।पार्किंग भी व्यवस्थित नहीं है। ऑटो ई रिक्शा का भी संचालन जैसे तैसे हो रहा है। इसके बाद अब बड़ा बदलाव किया गया है। 1 दिसंबर से भाड़े वाली गाड़ियां पटना जंक्शन के आस पास नहीं आयेंगी। एंट्री पर रोक लगा दी गई हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रूट में बदलाव

 

1. पटना जंक्शन की परिधि में सार्वजनिक वाहन (व्यावसायिक वाहन) की एंट्री नहीं होगी। केवल निजी वाहन ही स्टेशन तक जा सकेंगे।

 

2. कंकड़बाग से पटना जंक्शन आने वाले सार्वजनिक वाहन निम्न मार्ग का उपयोग करेंगे- चिरैयाटांड़ पुल उपर-जीपीओ गोलंबर ऊपर-आर ब्लॉक गोलंबर उपर-आर ब्लॉक गोलंबर नीचे-मल्टी लेबल पार्किंग हब-पार्किंग स्थल।

 

3. पटना जंक्शन से कंकड़बाग की ओर से जाने वाले सभी ऑटो निम्न मार्ग का उपयोग करेंगे:-मल्टी लेवल हब के पार्किंग से निकास कर पाया नंबर 4 के सामने जीपीओ नीचे-आर ब्लॉक गोलंबर नीचे आर ब्लॉक गोलंबर ऊपर-जीपीओ ऊपर से चिरैयाटांड़ पुल होते हुए कंकड़बाग की ओर जाएंगे।

 

4. एक्जीविशन रोड के दोनों फ्लैंक पर ऑटो/ ई-रिक्शा के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

 

5. पटना जंक्शन गोलंबर से जीपीओ गोलंबर नीचे तक के क्षेत्र में नो पार्किंग लागू रहेगी।

 

पटना पुलिस की ओर से आमजनों से अपील भी की गई है। इसमें कहा गया है कि पटना जंक्शन क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग करें। सभी वाहन चालक निर्धारित मार्ग / पार्किंग नियमों का पालन करें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!