अवैध रूप से विद्युत उपयोग कर रहे दलसिंहसराय के नवादा निवासी दो उपभोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज
दलसिंहसराय,विद्युत प्रशाखा के कनीय अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम ने दलसिंहसराय के नवादा में छापामारी करते हुए अवैध रूप से विद्युत का उपयोग कर रहे दो उपभोक्ता को पकड़ा है.जिसमें स्व.काशीनाथ दत्ता के पुत्र गौड़ी देवी द्वारा अवैध रूप से विद्युत का उपभोग करते हुए पकड़ा जिससे विभाग को 28557 रुपए एवं स्व. कमलेश महतो कि पत्नी रेणु देवी द्वारा अवैध रूप से विद्युत का उपभोग करते हुए पकड़ा जिससे 6098 कि क्षति हुई है.
दोनों विद्युत बकाया होने के कारण विद्युत विच्छेद होने के बावजूद अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पाए गए.इसे लेकर विभाग द्वारा दोनों पर प्राथमिकी दर्ज करवाया है.गठित टीम में विभाग के मदन कुमार,सचिन कुमार, नीलेश कुमार,राज कुमार यादव,राज कुमार सहनी,संतोष कुमार राय शामिल थे.