Patna

वैशाली में प्रेम विवाह कर पति भागा:पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाया..

वैशाली मे प्रेम विवाह की शुरुआत अब दहेज की मांग और परित्याग के दर्द में तब्दील हो गई है। एक युवती अपने नवजात बच्चे के साथ थाने-प्रशासन के चक्कर लगाकर न्याय की उम्मीद कर रही है। महिला थाना वैशाली में पति और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज शिकायत में गंभीर आरोप लगे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मोहनपुर पटोरी निवासी पिंकी कुमारी ने तिसिऔता थाना क्षेत्र के संजीव कुमार से 2019 में विद्यापति मंदिर में प्रेम विवाह किया। शादी के बाद संजीव ने परिवार से रिश्ता छुपाकर पिंकी को हाजीपुर में किराए के मकान में रखा। जब पिंकी ने घर ले जाने का आग्रह किया, तो स्थिति बदल गई। आरोप है कि संजीव ने उसे एक मध्यस्थ के पास छोड़ दिया और स्वयं चले गए।

 

 

दहेज के रूप में 10 लाख रुपए और एक गाड़ी की मांग रखी

 

पिंकी का कहना है कि जब उसने संजीव और उसके पिता से रिश्ता सुधारने की कोशिश की, तो उन्होंने घर लाने के एवज में दहेज के रूप में 10 लाख रुपए और एक गाड़ी की मांग रखी। यह मांग उस प्रेम विवाह के सिद्धांतों के खिलाफ थी, जिसके आधार पर उन्होंने शादी की थी। पिंकी ने बताया कि दहेज न दे पाने की स्थिति में उन्हें अपनाने से साफ इनकार कर दिया गया।

 

संजीव और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

 

इस घटना के बाद पिंकी ने अपने बच्चे के साथ महिला थाना वैशाली पहुंचकर संजीव कुमार और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में दहेज की मांग, मानसिक प्रताड़ना और परित्याग जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

 

SP ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ रहे

 

शिकायत दर्ज होने के बावजूद पिंकी को न्याय की तलाश में महिला थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक वैशाली के कार्यालय तक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वह चाहती है कि उसके मामले में त्वरित और ठोस कार्रवाई हो, ताकि उसे और उसके बच्चे को न्याय मिल सके।महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दहेज निषेध अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई सुरु हो गईं है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!