दलसिंहसराय शहर में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का किया मांग
दलसिंहसराय,समाज कल्याण समिति के संयोजक रंजय कुमार राजू ने एसडीओ से मिलकर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर अपना विचार रखते हुए आवेदन दिया.दिये आवेदन में उन्होंने बताया कि शहर के लोकनाथपुर में रकवा-पाँच विघा सात घूर पर पूर्व में बने पोखर पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर जमीन जमाबंदी करवा लिया है.
उक्त गैरमजरूआ भूमि पर कई पक्का का मकान बन गये है और कुछ पर पक्का मकान बन रहा है. जमाबंदी रद्दीकरण वाद भी डीसीएलआर कार्यालय में चल रहा है.इसलिए तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए ताकि सरकारी जमीन सुरक्षित रहे.वही उन्होंने बताया कि मंसूरचक रोड में सड़क पर जल जमाव के कारण लाखों रु.खर्च कर वैकल्पिक डायवर्सन सड़क बनाई गई थी.
सड़क के दोनो तरफ सड़क की भूमि एवं सरकारी भूमि पर भू-स्वामियों के द्वारा पक्का मकान एवं चदड़ा से जमीन को घेर कर कब्जा कर लिया गया है.जिसे लेकर उन्होंने सड़क एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने कि मांग किया है.वही एसडीओ किशन कुमार ने जाँच कर करवाई करने कि बात कही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
