Samastipur

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से मिला किशोरी का शव:चार दिन पहले पुल से लगाई थी छलांग

समस्तीपुर में चार दिन पहले बूढी गंडक नदी के मगर दही घाट पर पुल से छलांग लगाने वाली किशोरी का शव सोमवार सुबह मिला है। जितवारपुर और इलमास नगर के बीच निर्माणाधीन पुल के पास ग्रामीणों ने उपलाता हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। किशोरी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद गांव निवासी अवधेश राय की पुत्री आरूषी कुमारी(17) के तौर पर हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को बिना बताए घर से निकल गई थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि पुल से नदी में कूद गई है। एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही थी। शव काफी डीकंपोज हो चुका है।

पुलिस तलाश कर रही थी

 

शुक्रवार शाम आरुषि किसी के साथ बाजार चली गई थी इसी दौरान उसने बूढी गंडक नदी में छलांग लगा दी थी। नगर पुलिस प्रशासन की ओर से शव की तलाश की जा रही थी। लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!