Samastipur

समस्तीपुर में मारपीट के बाद ई-रिक्शा छीना:अंडे का कार्टून नहीं पहुंचाने पर पिटाई

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव में एक ई-रिक्शा चालक को अंडे के कार्टून पहुंचाने से इनकार करने पर कथित तौर पर पीटा गया और उसका ई-रिक्शा छीन लिया गया। घायल चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना बरबट्टा गांव में हुई, जहां गांव के ही पवन राय ने ई-रिक्शा चालक कमल कुमार से अंडे के ट्रे फैक्ट्री तक पहुंचाने को कहा था। कमल ने दो बार अंडे पहुंचाए थे, लेकिन तीसरी बार उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर पवन राय ने कमल कुमार के साथ मारपीट की और उसका ई-रिक्शा छीन लिया।घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान बरबट्टा गांव निवासी टुनटुन दास के 34 वर्षीय पुत्र कमल कुमार के रूप में हुई है। कमल कुमार ने बताया कि उनके एक बेटा और एक बेटी है। वह किस्तों पर ई-रिक्शा लेकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

 

घायल का इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी

 

घायल कमल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉ. नीरज कुमार की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि चालक को अंदरूनी चोटें आई हैं, जिसके लिए एक्स-रे कराया जा रहा है। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद उचित इलाज शुरू किया जाएगा।डॉक्टरों द्वारा इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सदर अस्पताल से मारपीट की जानकारी मिली है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को घायल व्यक्ति का बयान लेने के लिए सदर अस्पताल भेजा है। बयान मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए मामले को मुसरीघरारी थाने भेजा जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!