Samastipur

समस्तीपुर में डीआईजी ने हलई थाना भवन का किया उद्घाटन:बोले- रोजाना रात को गश्ती करे टीम

समस्तीपुर.दरभंगा रेंज की डीआईजी स्वप्ना गौतम ने मंगलवार को जिले के हलई थाना भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मुफस्सिल थाने का निरीक्षण भी किया। थाना भवन उद्घाटन के बाद डीआईजी ने बतलाया कि नया थाना भवन मल्टी स्टोरीज बनाया गया है जहां सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं महिला और पुरुष वॉशरूम अलग-अलग बनाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डीआईजी ने बताया कि जांच पड़ताल रूम को अलग बनाया गया है, जहां जांचकर्ता मामलों की पड़ताल कर सकेंगे। इसके अलावा, विजिटर्स के लिए अलग रूम की व्यवस्था की गई है। किसी कांड के पीड़ितों के लिए भी अलग से कमरे की व्यवस्था है जहां पर वह अपनी शिकायत लेकर पहुंचेंगे।उन्होंने कहा कि सुविधा बेहतर होने से अच्छी पुलिसिंग की व्यवस्था होगी। पूर्व का थाना भवन काफी छोटा था जिसे यहां के सुरक्षा गार्ड से लेकर पदाधिकारी को रहने सहने में काफी परेशानी होती थी ड्यूटी में भी उन्हें दिक्कत आती थी अब उन्हें परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

 

लंबित मामलों की जांच जल्द पूरा करने के निर्देश

 

डीआईजी ने मुफस्सिल थाने का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों को लेकर अनुसंधान को जमकर फटकार लगाई और समय सीमा के अंदर अनुसंधान पूरा कर चार्जशीट समर्पित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने भू माफिया के साथ ही शराब कारोबारी का लिस्ट बनाने और उनकी गतिविधि पर पहली नजर रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान डीआईजी कमांडो के अनुसंधान में वैज्ञानिक अनुसंधान पर जोर दिया। ताकि अपराध करने के बाद अपराधी बच नहीं पावें। खाने में उन्होंने गुंडा पणजी टॉप 10 अपराधियों की सूची को आदतन करने का निर्देश दिया।

 

ठंड के मौसम में रात्रि गश्ती अनिवार्य

 

डीआईजी ने कहा कि ठंड और कुहासा को देखते हुए चोरी और सेंधमारी की घटनाएं बढ़ जाती है ऐसी स्थिति में रात्रि कश्ती सभी थाना क्षेत्र में अनिवार्य रूप से निकले यह थाना अध्यक्ष सुनिश्चित करें इंस्पेक्टर और डीएसपी इसकी मॉनिटरिंग करें किस कार्य में जो भी थाना अध्यक्ष कोताही बरतेगें उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!