Patna

दहेज के लिए बहू की हत्या,पति-सास समेत चार पर केस

भागलपुर की एक महिला ने अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। महिला ने इस संबंध में भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मृतका के पति, सास, देवर और एक अन्य रिश्तेदार को आरोपी बनाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शिकायतकर्ता माला देवी (47 वर्ष) ने बताया कि उनकी बेटी नेहा कुमारी (20 वर्ष) की हत्या 21 दिसंबर 2025 की रात को की गई। नेहा की शादी जून 2025 में भवानीपुर निवासी आर्यन कुमार से हुई थी। नेहा के पति आर्यन कुमार करीब दस दिन पहले रोजगार की तलाश में पंजाब गए हुए हैं।

 

माला देवी के अनुसार, उन्होंने शादी में 1 लाख 10 हजार रुपए नगद, डेढ़ लाख रुपए के आभूषण और 14 हजार रुपए का टीवी व बर्तन दहेज के तौर पर दिए थे। इसके बावजूद, ससुराल वाले नेहा पर अतिरिक्त 2 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे थे।शिकायत में कहा गया है कि नेहा का पति आर्यन कुमार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और बार-बार जान से मारने की धमकी देता था। माला देवी ने आरोप लगाया है कि नेहा के देवर आशीष कुमार, सास मासा देवी (50 वर्ष) और ममता कुमारी (18 वर्ष) ने मिलकर नेहा की हत्या की है।

 

माला देवी को अपनी बेटी की मौत की जानकारी 22 दिसंबर 2025 की सुबह 9 बजे मिली। उन्होंने पुलिस से आर्यन कुमार, आशीष कुमार, मासा देवी और ममता कुमारी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!