दलसिंहसराय:सेंट स्टीफन्स स्कूल परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन
दलसिंहसराय, सेंट स्टीफन्स स्कूल दलसिंहसराय परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया.सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक जगदीश सिंह, प्राचार्य डॉ सुजाता जगदीश, कवि चांद मुसाफिर, मुख्य अतिथि डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा त्यागी के द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया.
विद्यालय के छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया.सम्बोधन प्राचार्य डॉक्टर सुजाता जगदीश के द्वारा प्रस्तुत किया गया.
चेयरमैन निशांत राज द्वारा आगंतुक कवियों को विद्यालय परिसर मे शाल पाग एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया.सम्मेलन की अध्यक्षता चांद मुसाफिर एवं मंच संचालन विनोद कुमार समीर के द्वारा किया गया.कवि सम्मेलन में कवि डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा त्यागी, विजय व्रत कंठ,
समदृष्य समदर्शनी, अनिल झा, तृप्ति नारायण झा, शेफालिका झा, स्मृति झा, एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा कविता पाठ किया गया.इसमें चाहत सुमन, स्वाति कुमारी, राजनंदनी, पीयूष कुमार, सुप्रिया, तन्मय कुमार, रश्मि कुमारी, साक्षी कुमारी, तृषा राज, आर्यन कुमार दास, एवं आरूषी कुमारी की कविता से सभी श्रोता एव छात्र-छात्राओं में ज्ञान का संचार हुआ.इस कवि सम्मेलन में सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए.धन्यवाद ज्ञापन पी.आर.ओ ललित भूषण इंदु के द्वारा किया गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
