दलसिंहसराय:गौतम बुद्ध आईटीआई एवं टेक्निकल आईटीआई में कैम्पस प्लेसमेंट में 75 छात्रों का सलेक्शन
दलसिंहसराय। गौतम बुद्ध आईटीआई एवं दलसिंहसराय टेक्निकल आईटीआई के निदेशक ईं.अमित अभिषेक के देख रेख में बर्ष का पांचवाँ कैम्पस प्लेसमेंट मंगलवार को आईटीआई परिसर में लगाया गया.जिसमें प्रसिद्ध कम्पनी अपोलो और एमआरएफ टायर, ग्राविता और हाउस सिग्मा के द्वारा कैंपस कराया गया. जिसमें 123 छात्रों ने भाग लिया.कागजो के जाँच के बाद 75 छात्रों का सलेक्शन किया गया.निदेशक अमित अभिषेक ने सभी छात्रों को कंपनी के एचआर चाणक्य कुमार द्वारा निर्गत ऑफर लेटर का वितरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने बताया कि छात्रों को 19500 रुपए मासिक सैलरी पर कंपनी द्वारा चयन किया गया है. साथ ही कम्पनी जाने के लिये बस सुविधा,रहना और खाना भी कम्पनी के द्वारा ही दिया जाएगा.मौके पर संस्था के प्रबंधक धीरज झा, प्राचार्य राज कुमार चौधरी व मुकुल चौधरी, अनुदेशक सुभाष झा, रंजीत कुमार , गंगेश कुमार, मनीष कुमार सहित संस्थाकर्मी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।