Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:महिलाओं की कर्ज माफी,मनुवाद के खिलाफ,महिला हिंसा समेत 7 प्रस्ताव पारित

दलसिंहसराय, एडवा बिहार राज्य का दो दिवसीय 14 वां सम्मेलन रामपुकारी देवी नगर में सम्पन्न हुआ.सम्मेलन का उद्घाटन एडवा कि महासचिव मरियम ढावले सहित आये अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. सम्मेलन में बिहार के 18 जिलों की 175 महिला प्रतिनिधि ने भाग लिया. जिसमें पिछले तीन साल का रिपोर्ट निलम देवी ने रखा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सम्मेलन में महंगाई के खिलाफ,वोट के लिए महिलाओ को 10-10 हजार कैश देने,महिलाओं की कर्ज माफी, मनुवाद के खिलाफ,महिला हिंसा समेत 7 प्रस्ताव पारित किया गया.

 

 

वक्ताओ ने कहा कि “महिला सशक्तिकरण” का अर्थ तभी सार्थक होगा जब महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बराबरी के अवसर मिलें.मनरेगा में किए गए संशोधन ने ग्रामीण महिलाओं के रोजगार का एक प्रमुख स्रोत छीन लिया है.अब जॉब कार्ड होते हुए भी बहुत-सी महिलाओं को काम नहीं मिल पा रहा.इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है और महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को झटका लगा है.

 

 

इसे लेकर आंदोलन तेज करने कि जरूरत है.अन्त में अगले तीन साल के लिए 35 सदस्यी राज्य कमिटी का चुनाव किया गया. जिसकी अध्यक्ष बिन्दु कुमारी,महासचिव नीलम देवी और कोषाध्यक्ष सुनिता कुमारी को सर्व सम्मति से चुना गया.समापन भाषण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने देते हुए महिलाओ के लिए एडवा कि लड़ाई पर चर्चा किया. मौके पर कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!