DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:गोली मारने आये युवक को हथियार समेत ग्रामीणों ने पकड़ा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के रामपुर पगड़ा पंचायत में शनिवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब बाईक से आये एक युवक ने घर के दरवाजे पर बैठे दूसरे युवक पर पिस्टल तान दी.हालांकि, घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई. युवक बदमाश द्वारा फायरिंग भी किया गया.फायरिंग की आवाज सुन जुटे ग्रामीणों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया और हथियार समेत पुलिस को सौंप दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूरी घटना शिवू पोखर के पास रामपुर पगड़ा गांव की शनिवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार,गांव के बुलेटली राय के पुत्र छोटू राय अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था.तभी बाइक सवार दो एक युवक वहां पहुंचा और उसे निशाना बनाते हुए पिस्टल निकाल ली.

ग्रामीणों ने युवक की गतिविधि देख सतर्कता दिखाई और उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े.हंगामे के दौरान पकड़े जा रहे युवक ने खुद को छुड़ाने के प्रयास में फायरिंग कर दी,लेकिन सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ.फायरिंग के बाद युवक ने पिस्टल को सड़क किनारे फेंक दिया.मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे खदेड़कर दबोच लिया.

गिरफ्तार युवक की पहचान चक चकवहाउदीन पंचायत के बल्लोचक निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा फायरिंग की घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!