sportsDalsinghsaraiSamastipur

अंतिम टी20 क्वार्टर फाइनल मैच सहरसा को हरा कर दलसिंहसराय की टीम जीती

दलसिंहसराय,सांसद खेल महोत्सव 2025 का चौथा और अंतिम टी20 क्वार्टर फाइनल मैच छात्रधारी हाई स्कूल के मैदान में दलसिंहसराय और सहरसा के बीच खेला गया.दलसिंहसराय क्रिकेट टीम के कप्तान कुणाल मणि ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.दलसिंहसराय की टीम ने 20 ओवरों मे 8 विकेटों पर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय की तरफ से बल्लेबाजी में अनीश उर्फ़ मैक्सवेल ने नाबाद 79 रवि रंजन ने 47 और अभिसार में 28 रनों का योगदान दिया.सहरसा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुकेश ने तीन विकेट आयुष ने तीन विकेट और गगन ने दो विकेट लिया.
जवाब में सहरसा की टीम ने अपने सभी विकेट गंवाकर 201 रन बनाया इस तरह से दलसिंहसराय की टीम ने सहरसा की टीम को 18 रनों से हराया सहरसा की तरफ से बल्लेबाजी में अंकित ने 59 रोशन ने 27 और अमन ने 25 रनों का योगदान दिया.

दलसिंहसराय की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रॉबिन ने तीन विकेट अजिंक्य ने तीन विकेट सोनू एवं संतोष ने एक एक विकेट लिया.आज के मैच में अनीश उर्फ़ मैक्सवेल के शानदार 79 नाबाद रन के कारण मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दलसिंहसराय क्रिकेट क्लब के पूर्व खिलाड़ी नंदकुमार चौधरी उर्फ नंदू भैया के द्वारा प्रदान किया गया.आज के मैच में अंपायर्स की भूमिका विकास कुमार पंकज एवं उमेश राय ने निभाई.ऑनलाइन स्कोरिंग में माधव एवं ऑफलाइन स्कोरिंग में उत्कर्ष स्वरूप उपलब्ध थे.पूरे मैचों के दौरान शानदार मुकाबला के क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिला. आज के मैच में मुख्य रूप से गणेश प्रसाद सिंह,अर्जुन सिंह,नफीस सोहेल,देवेश मनी,पूर्व कप्तान मोहम्मद नवाब,अभिलाष गौतम एवं बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे.कल का पहला शानदार सेमीफाइनल हाजीपुर एवं दलसिंहसराय के बीच खेला जाएगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!