DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:लोटस वैली स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

दलसिंहसराय,ब्लॉक रोड स्थित लोटस वैली स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन विवेक चंद्र वर्मा ,अपर मुख्य दंडाधिकारी प्रथम व जितेश रंजन ,सहायक अभियंता फ्लड कण्ट्रोल डिवीज़न ने सयुंक्त रूप से किया.उद्घाटन पश्चात श्री वर्मा ने उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे नन्हे वैज्ञानिक की सोच व आविष्कार को आगे भी इनके शिक्षक का मार्गदर्शन मिलना चाहिए.साथ ही इन्होने इनके ज्ञान और विज्ञान मॉडल की तारीफ की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही जितेश रंजन ने कहा कि आज के छात्रों में अब्दुल कलाम व आनंदीबाई जोशी बनने की कल्पना इन्हे आगे बढ़ने में बहुत कारगर होती है. बच्चो को बौद्धिक ज्ञान के साथ विज्ञानं के ज्ञान की भी जरूरत है.संस्थान के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हमे बच्चो के बीच इस प्रकार का आयोजन करवा कर बच्चे के पीछे छिपी प्रतिभा को निखारने का काम करते है,इसलिए प्रति वर्ष विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है.निदेशक ने आगे कहा कि हमारे संस्थान के विज्ञान शिक्षक बिजेंद्र, अमन, सुदर्शन का योगदान बधाई के पात्र है.

विज्ञान प्रदर्शनी में फुटस्टेप इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर, हाइड्रो पावर प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग , कार्बन पूरीफिकेशन व मैगनेटिक फील्ड, ऑटोमेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, वैगन कार व ऑब्लेक , नुक्लियर पावर प्लांट, कार्बन आब्जर्वर, आटोमेटिक वाटर फ़िल्टर , नर्वस सिस्टम , मॉडल ऑफ़ सेल, डी एन ए मॉडल, वर्चुअल डिस्प्ले, आटोमेटिक साउंड एंड लाइट विथ ए आई इफ़ेक्ट , राडार सिस्टम व फायर प्रोटेक्टर की भी प्रंशसा की गयी. वही विज्ञान प्रदर्शनी में संस्थान के चेयरमैन राजीव रंजन,सचिव मनीष रंजन,प्राचार्य रुपेश रंजन, उप प्राचार्य प्रीतिका तवांग, फ्लड कण्ट्रोल के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार, लाल बाबू के साथ विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!