Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:काव्य संग्रह “फूल और कॉटे पुस्तक का लोकार्पण सह कवि सम्मलेन का आयोजन

दलसिंहसराय,अधिवक्ता संघ भवन के सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ता विनोद कुमार पोद्दार समीर द्वारा विरचित काव्य संग्रह “फूल और कॉटे पुस्तक का लोकार्पण सह कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह व संचालन संघ के अध्यक्ष प्रभात चौधरी ने किया.कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विवेक चंद्र वर्मा,अनु.न्या.दण्डाधिकारी काजल सोनावाला, न्या.दण्डा.प्रथम श्रेणी निमा आनंद सहित आये अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्वागत भाषण विनोद समीर ने दिया.स्वागत गीत अधिवक्ता रमा सिंह व शांति कुमारी ने गाया.आये अतिथियों द्वारा काव्य संग्रह “फूल और कॉटे पुस्तक का लोकार्पण किया एंव श्री समीर की लिखी कविता की तारीफ किया.मुख्य वक्ता द्वारिका राय सुबोध पूर्व राजभाषा पदा.पूर्वोत्तर रेलवे, चाँद मुसाफिर साहित्यकार, डॉ.राम नारायण ठाकुर अधिवक्ता,नागेन्द्रनाथ चौधरी पूर्व न्यायाधीश,अशोक गुप्ता ने भी अपने अपने तरिके से उनके द्वारा लिखी पुस्तक की तारीफ करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना किया.संघ के महासचिव राजीव रंजन सिंहा ने धनयवाद ज्ञापन दिया.

 

वही कवि सम्मेलन की अध्यक्षता चाँद मुसाफिर एंव संचालन विनोद कुमार पोद्धार समीर ने किया.सम्मेलन में कवि डॉ. सचिदानंद पाठक, द्वारिका राय सुबोध, अरुण मालपुरी,प्रो. शशि भूषण चौधरी, मिथलेश कुमारी,सुनिता कुमारी,सीताराम शेरपुरी,गणेश गिरि,शंकर साह, डॉ. शैलेन्द्र शर्मा त्यागी, डॉ० विद्या सागर ब्रहमचारी,अभिनव समीर सहित कई साहित्कार मौजूद थे.जिन्होंने अपनी अपनी कविताओं से श्रोताओं में समाजिक व देशभक्ति के भाव जगाए.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!