Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:सुशासन दिवस के अवसर पर किसान संगोष्ठी का आयोजन

दलसिंहसराय,प्रखंड स्थित ई किसान भवन सभा कक्ष में गुड गवर्नेंस डे के अवसर पर आत्मा द्वारा प्रखंड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन कृषि में नवाचार एवं कृषक हितार्थ अनुसंधान से जुड़े राज्य सरकार की पहल, वैज्ञानिक प्रयास एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई गई तकनीक विषयों पर किया गया.जिसकी अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष अरविंद कुमार ज्योति ने किया.गोष्ठी का विधिवत उदघाटन अतिथियो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.मंच का संचालक कृषि कोर्डिनेटर राणा कुमार ने किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर आत्मा अध्यक्ष अरविंद कुमार ज्योति ने जय जवान, जय किसान,जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान की आवश्यकता पर विशेष बल दिया.उन्होंने कृषि चुनौतियों के समाधान हेतु वैज्ञानिकों के प्रयासों एवं अनुसंधान कार्यों की काफी सराहना की.

 

 

वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी उज्वल कुमार, तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चौधरी,कृषि कोर्डिनेटर संजय कुमार हिमांशु, उपेंद्र प्रसाद,अभिषेक कुमार गुप्त ने भी किसानों को योजना से लाभ लेने हेतु बिहार कृषि ऐप से जुड़ने की सलाह दी.साथ ही फार्मर रजिस्ट्री के बारे में विस्तारपूर्वक बताया.कार्यक्रम में नवाचार कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया. मौके पर कृषि कोर्डिनेटर गोपाल चौधरी एवं आलोक कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार पांडे एवं अंशु कुमारी,कृषक वीरेंद्र विश्वनाथ,चंद्रकांत महतो,शंभू प्रसाद, सिकंदर कुमार आदि उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!