Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:12 से 14 जनवरी तक होगा विद्यापति राजकीय महोत्सव

दलसिंहसराय।.आगामी 12 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित होने वाले विद्यापति राजकीय महोत्सव के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें आयोजन की तिथि, स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने आयोजन से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए। प्रशासन की ओर से महोत्सव को भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित कराने का आश्वासन दिया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!