दलसिंहसराय:बनघारा शाखा डाकघर में डाक चौपाल का आयोजन
दलसिंहसराय,प्रखंड अंतर्गत सुल्तानपुर घटहो पंचायत के बनघारा शाखा डाकघर में डाक चौपाल का आयोजन समस्तीपुर प्रमंडल के डाक अधीक्षक रॉबिन चन्द्र के आदेशानुसार किया गया. चौपाल में शाखा डाकपाल अर्चना कुमारी द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना का 166, आवर्ती जमा खाता का 23, बचत खाता का एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट का 16 खाता खोला गया.डाक चौपाल में ही 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का 25 बाल आधार भी बनाया गया.
डाक चौपाल शिविर में दलसिंहसराय अनुमंडल के डाक निरीक्षक धनञ्जय कुमार,डाक अधिदर्शक संजय सुमन,गौतम कुमार साह, केतन कुमार,रवींद्र प्रसाद साह,अजित कुमार साह, अरुण कुमार सिंह,मो रफी,राजकुमार,राजीव कुमार, रजनीश कुमार, हर्ष कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, निशांत सिंह, राकेश साह, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.