दलसिंहसराय:अमित शाह और सम्राट चौधरी का पुतला फुका, किया प्रदर्शन
दलसिंहसराय।उजियारपुर| भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की लोकल कमेटी उजियारपुर के तत्वावधान में सोमवार को प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जगदीश महतो ने की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का उजियारपुर स्टेशन चौक पर पुतला दहन किया गया।
इससे पूर्व माकपा कार्यकर्ताओं ने उजियारपुर बाजार में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला, जो बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा का नाम बदलने, भूमिहीन गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई रोकने तथा चारों श्रम संशोधन कानून वापस लेने की मांग की।
सभा को अंचल मंत्री उपेंद्र राय, जिला कमेटी सदस्य दिनेश पासवान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों, मजदूरों और नौजवानों को हक-अधिकार के लिए संगठित संघर्ष तेज करना होगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
