Patna

ठंडी अपडेट:बिहार के14 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, ठंड का टॉर्चर जारी रहेगा

Bihar Ka Mausam:पटना. बिहार में लोगों को ठंड का टॉर्चर अभी और सहना पड़ेगा. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार इस मौसम में सबसे ठंडा रहा. ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से बड़ी चेतावनी जारी की गई है. बिहार के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों तक घना और मध्यम स्तर का कोहरा छाये रहने की संभावना है. साथ ही ठंडी हवा के कारण दिन में कनकनी रहेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

1 जनवरी को इन जिलों के लिये अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक नये साल के पहले दिन एक जनवरी और दूसरे दिन दो जनवरी को भी राज्य के अधिकतर जिलों के कुछ जगहों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. एक जनवरी को पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, बांका, जमुई में लोगों को अधिक कनकनी महसूस होगी. साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अनेक जगहों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है.

 

अगले 2 दिनों तक 14 जिलों के लिये चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो, अगले दो दिनों तक पटना, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, गया और जमुई में कोल्ड डे का अलर्ट किया गया है. जबकि पश्चिम और पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, शिवहर, सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सीतामढ़ी में घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है.

 

पिछले 24 घंटे में गयाजी रहा सबसे ज्यादा ठंडा

पिछले 24 घंटे की बात करें तो, गयाजी जिला शनिवार को सबसे ठंडा रहा. न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम पारा 17.3 रहा, जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 सेल्सियस कम था. छपरा में कोल्ड डे दर्ज किया गया. शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री किशनगंज में रहा. सबसे कम न्यूनतम विजिबिलिटी 50 मीटर गयाजी में दर्ज किया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!