Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर में गाड़ी से आए अपराधियों ने खुद को बताया पुलिस, बकरी चुरा ले गए

दलसिंहसराय.विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 9 में मंगलवार की अहले सुबह बकरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पीतीड़ परिवार की माने तो अज्ञात अपराधी बोलेरो गाड़ी से आए थे और दो घरों से कुल 6 बकरियां चुरा ले गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बोले – पुलिस वाले हैं, दारू वाले को खोज रहे हैं

 

पीड़ित पशुपालकों के अनुसार, मंगलवार की सुबह 3 बजे अपराधियों ने सड़क किनारे स्थित दो घरों को निशाना बनाया। इस दौरान कुल 6 बकरियों की चोरी की गई। पीड़ित पशुपालक रायबहादुर महतो की पत्नी चंपा देवी ने बताया कि चार की संख्या में आए अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया।

 

उन्होंने कहा कि वे शराब कारोबारी को पकड़ने आए हैं। अपराधियों के पास हथियार भी थे। चंपा देवी ने पुलिस समझकर डरने की बात कही, जिसका फायदा उठाकर चोर उनकी चार बकरियां लेकर फरार हो गए।एक अन्य पशुपालक संजीव कुमार ने भी बताया कि अपराधियों ने दो घरों से लगभग 6 बकरियां चुराई हैं। उन्होंने भी अपराधियों के बोलेरो गाड़ी में आने की पुष्टि की।

 

सीएम रोजगार योजना के तहत मिली राशि से खरीदी थी बकरी

 

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे ‘जीविका’ समूह से जुड़ी हुई हैं। सरकार द्वारा दी गई 10-10 हजार रुपए की राशि से उन्होंने बकरी पालन शुरू किया था। इस चोरी की घटना से पशुपालकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, आसपास के किसानों और पशुपालकों में दहशत का माहौल है।थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि उन्हें बकरी चोरी की सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!