Samastipur

समस्तीपुर :हसनपुर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

समस्तीपुर।हसनपुर : स्थानीय बाजार के संत निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी मिशन की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझाया. लोगों ने बताया कि रक्त बहना चाहिए. मनुष्य की नसों में ना की नालियों में. बताया कि रक्तदान महादान होता है. इसमें अधिक से अधिक लोगों को भागीदारी करनी चाहिए. लोगों के एक सफल सहयोग के से हजारों जान बचाई जा सकती है. रक्तदान के सफल कार्यक्रम में ब्लड बैंक की टीम समस्तीपुर से आई हुई थी.

 

 

इसमें सुशांत सौरभ, दिलीप कुमार, निशा कुमारी, निशु कुमारी, वंदन कुमार, दीपक कुमार आदि थे. केंद्रीय प्रचारक की मौजूदगी में सत्संग कार्यक्रम व भंडारा का भी आयोजन किया गया था. मौके पर विधायक राज कुमार राय, समाजसेवी कुंदन सिंह, केंद्रीय ज्ञान प्रचारक महादेव कुरियाल, शशि भूषण महतो, मुखी जयनारायण यादव, शशिभूषण महतो, जिला परिषद सुजीत कुमार सिंह, रामबली महतो,

आदि मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!