10 डिग्री तक पहुंचा बिहार के 9 शहरों का तापमान: कोहरे से जीरो विजिबिलिटी
पटना.बिहार में ठंड बढ़ते जा रही है। 9 शहरों का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। 24 घंटे में किशनगंज सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का तापमान 8.3°C दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान 28.4°C फारबिसगंज (अररिया) में दर्ज किया गया।
शुक्रवार सुबह से खगड़िया, मधुबनी, सुपौल, बेतिया समेत 10 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। मधुबनी, सुपौल और सीतामढ़ी में जीरो विजिबिलिटी है। कोहरे की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। लोग गाड़ी की लाइट जलाकर 10 की स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं।गोपालगंज, बेतिया में सुबह-सुबह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू, सुबह-रात में बढ़ी ठंड
प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। 11 दिसंबर की सुबह दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे कम तापमान किशनगंज में 8.3°C दर्ज किया गया है। यह पूरे राज्य का न्यूनतम तापमान रहा, जो सीजन की ठंड बढ़ने का संकेत है। वहीं, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर (साबौर), मुंगेर, किशनगंज में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
अब जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम
पटना में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। 13 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहेगा।पिछले 24 घंटे में पटना का न्यूनतम तापमान 12.6°C दर्ज किया गया। सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप निकली और मौसम सामान्य हो गया। वहीं, रात में फिर सर्दी से ठिठुरन महसूस हो रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
