बेगूसराय के प्रेम ने बिहार वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक:दी बधाई
बेगूसराय के कमरुद्दीनपुर निवासी पिंकू पासवान के पुत्र प्रेम कुमार ने जिले का नाम रौशन किया है। बिहार राज्य वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ 65 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता खेल भवन जहानाबाद में 19 से 22 दिसंबर तक आयोजित की गई है।
प्रेम कुमार ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लिफ्टिंग करते हुए Snatch में 91 किलोग्राम और Clean & Jerk में 114 किलोग्राम सहित कुल 205 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने प्रेम की इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस कैटेगरी के सभी विजेता खिलाड़ियों को इंटरनेशनल रेफरी और बिहार वेटलिफ्टिंग टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन रजनीश भास्कर ने मेडल देकर सम्मानित किया।
प्रेम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा
इस उपलब्धि पर बेगूसराय जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा है कि प्रेम कुमार की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि प्रेम ने आज बेगूसराय का रोशन किया है। प्रेम ने भारोत्तोलन से जुड़ने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार अभ्यास और खेल विधा पर नजर बनाए रखा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रेम कुमार भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
वहीं, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने प्रेम कुमार को बधाई देते हुए कहा कि 205 किलोग्राम के कुल भार के साथ यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतना बेगूसराय के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि जिले में वेटलिफ्टिंग खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। आने वाले दिनों में बेगूसराय से और खिलाड़ी निकल कर सामने आएंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
