Begusarai

बेगूसराय:श्मशान ले जा रहे नाबालिक के लाश को रोका:अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में बेगूसराय-वीरपुर संजात सड़क पर प्रखंड कार्यालय के पास मंगलवार शाम को पुलिस ने पिकअप से अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को जब्त कर लिया। पिकअप पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत के टाड़ी गांव के रहने वाले जगन्नाथ महतो का 16 साल के बेटे जितेंद्र कुमार की लाश थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस संबंध में नौला पुलिस पिकेट प्रभारी मो. अकरम खान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि टाड़ी गांव से एक नाबालिग का शव पिकअप वैन पर लादकर कुछ ग्रामीणों की ओर से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर प्रखंड कार्यालय के समीप से गाड़ी को रोका गया।

 

मृत युवक के गले में फंदे का निशान मिला‌। शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। विशेष जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि जितेंद्र घर का इकलौता बेटा और काफी सरल स्वभाव का था। गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना क्यों हुई और कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है? आत्महत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए चुपचाप अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!