Begusarai

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल दूसरे शख्स की मौत:दो बाइक की टक्कर में हुआ था घायल

बेगूसराय.खोदावंदपुर में बीते 17 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में घायल हुए दूसरे युवक की भी आज इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक दौलतपुर पंचायत के मोहनपुर गांव स्थित वार्ड नंबर-दो के रहने वाले राज कुमार साह का पुत्र रोहित कुमार (22 वर्ष) है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया है। रोहित की मौत से मां रामदाना देवी एवं भाइयों सुनील कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार एवं कृष्ण कुमार का हाल बेहाल है। रोहित अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था।

 

17 दिसंबर को दो बाइक की आपस में हुई थी टक्कर

 

रविवार की देर शाम मृतक का दाह संस्कार मोहनपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे किया गया, जहां मुखाग्नि बड़े भाई सुनील कुमार ने दी। उल्लेखनीय है कि 17 दिसंबर की देर शाम बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एसएच-55 किनारे बरियारपुर पश्चिमी गांव के निकट हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार सहित चार लोग घायल हो गए थे।

 

जिनमें से एक घायल युवक बाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी जितेंद्र दास के पुत्र अमर कुमार (21 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान बेगूसराय में विगत 18 दिसंबर की रात में हो गई थी। इसके बाद आज दूसरे बाइक सवार की भी मौत हो गई। जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजन को आपदा राहत देने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!