पटना:जूस पीने से पहले हो जाएं सावधान:शेक में डाल रहे डी केमिकल,नकली पनीर बना रहे;दुकानें सील
पटना में जूस दुकानदार जूस या शेक को गाढ़ा बनाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बुधवार को पटना में फूड डिपार्टमेंट की ओर से की गई कार्रवाई में इस बात का खुलासा हुआ है।फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार अचानक कंकड़बाग इलाके में जूस दुकान और एक कृष्णा रेस्टोरेंट में निरीक्षण करने पहुंच गए। दोनों जगहों पर फूड सेफ्टी नियमों के मापदंड सही नहीं पाए गए। दोनों जगह गड़बड़ी पाई गई।
फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार के मुताबिक रेस्टोरेंट में गलत और नकली पनीर का इस्तेमाल हो रहा था, जिसके सैंपल लिए गए हैं। वहीं, कंकड़बाग डॉक्टर्स कॉलोनी के गोलंबर पर स्थित जूस दुकान में डी नाम का पाउडर पाया गया है, जो एक केमिकल है।
जूस और शेक को गाढ़ा बनाने में कर रहे थे इस्तेमाल
फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार ने जब जूस दुकानदार से पाउडर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि डी नाम से पाउडर जूस दुकानदारों के बीच जाना जाता है। इसका इस्तेमाल जूस और शेक को गाढ़ा बनाने के लिए होता है। पाउडर दिल्ली से लाया जाता है।हालांकि दुकानदार भी इस पाउडर का ओरिजिनल नाम नहीं बताया। फूड इंस्पेक्टर ने इसे खाकर कैमरे के सामने टेस्ट किया, जो उनके मुंह में चिपक गया। फिलहाल इस केमिकल को जब्त कर लिया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजी गई है।
दोनों दुकान हो गईं बंद
फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल कृष्णा रेस्टोरेंट और कृष्णा जूस शेक की दुकान को बंद करा दिया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजी जा रही है। इस केमिकल के बारे में अधिक जानकारी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
