उपकारा दलसिंहसराय के सहायक जेल अधीक्षक गिरफ्तार, यौन शोषण का आरोप
दलसिंहसराय क्षेत्र के कौनेला स्थित उपकारा दलसिंहसराय के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार के कोनैला स्थित सरकारी आवास से दलसिंहसराय पुलिस ने आदित्य कुमार को गिरफ्तार की है.पुलिस ने सहायक जेल अधीक्षक की कथित पत्नी दो बच्चों की मां अमृता कुमारी के द्वारा जेल अधीक्षक पर यौन शोषण, मारपीट को लेकर कराये गए प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तारी की है. इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अमृता कुमारी जो उपकारा दलसिंहसराय के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार कि कथित पत्नी बताते हुए उनके सरकारी आवास पर यौन शोषण व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा की थी.जिसे लेकर महिला से लिखित आवेदन माँगा गया था.
दलसिंहसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज
आवेदन के आधार पर दलसिंहसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस लगातार आरोपी सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार कि गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही थी.गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने आज आदित्य कुमार को गिरफ्तार करते हुए कागजी करवाई के बाद जेल भेजनें कि प्रक्रिया में जुटी है.बताते चले की महिला अमृता कुमारी ने बीते 1 दिसम्बर को अपने दो बच्चे के साथ सरकारी आवास पर पहुंची और आरोप लगाया था कि उन्होंने आदित्य कुमार से जुलाई 2022 में शादी की थी और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे.महिला का कहना है कि बीते वर्षों से आदित्य कुमार के द्वारा उसके साथ कई बार यौन शोषण किया,लेकिन अब वे माता-पिता के दबाव में आकर मारपीट कर उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.
विष्णुपद मंदिर तथा उनके घर पर शादी की
अमृता कुमारी,जो बिहार के नवादा निवासी विजय शंकर की पत्नी है,उन्होंने बताया कि वे अपने पति से तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन दे चुकी हैं.तलाक से जुड़ी परिस्थितियों में उनका आदित्य कुमार से संपर्क हुआ था. वह दोनों गुप्त रूप से गया के विष्णुपद मंदिर तथा उनके घर पर शादी की है.अमृता के दो बच्चे—बेटी गरिमा कुमारी और बेटा चीकू कुमार की जानकारी पहले से आदित्य को थी और वह उन्हें अपने ही बच्चों की तरह प्यार करते थे.लेकिन बाद में सहायक जेल अधीक्षक ने माता-पिता के दबाव में आकर अमृता से मारपीट भी की.अमृता ने बताया था कि पिछले कुछ दिनों से आदित्य उनसे बात नहीं कर रहे हैं और वे दूरियां बना रहे हैं.उनके अनुसार, पति के माता-पिता आदित्य की मां सरिता देवी व पिता दिलीप सिंह के साथ उनके बीच विवाद चल रहा है,जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे था. यह सारी बातें उन्होंने दिये आवेदन में भी बताया है.अमृता चाहती हैं कि उन्हें न्याय मिले. जो आज उनके साथ हो रहा है किसी और के साथ ना हो.वही गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी थी!
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
