Patna

अमन किशोर भारतीय नौसेना में बने सब-लेफ्टिनेंट: गांव में जश्न का माहौल

पटना.खगड़िया के पसराहा पंचायत निवासी अमन किशोर भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए हैं। वे नौसेना अधिकारी विमल किशोर और नूतन कुमारी के पुत्र तथा स्वर्गीय रामजी सिंह के पौत्र हैं। अमन की इस उपलब्धि से परिवार और जिले में हर्ष का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अमन ने प्रारंभिक शिक्षा नेवी चिल्ड्रन स्कूल से की

 

अमन किशोर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नेवी चिल्ड्रन स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय, अंडमान-निकोबार से आगे की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2021 में, अमन ने अपने पहले ही प्रयास में एनडीए परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट में सफलता हासिल की।

 

प्रशिक्षण में नेतृत्व, सैन्य रणनीति और अनुशासन के गुण सीखे

 

27 फरवरी 2022 को अमन ने 147वें बैच के साथ खड़कवासला, पुणे स्थित एनडीए में प्रवेश लिया। उन्होंने एनडीए में तीन वर्षों का प्रशिक्षण पूरा किया, जिसमें उन्हें शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से तैयार किया गया। इस दौरान उन्होंने नेतृत्व, सैन्य रणनीति, अनुशासन और जिम्मेदारी जैसे गुण सीखे.वर्ष 2024 में अमन एनडीए से पास आउट हुए। इसके बाद वे आगे की नौसैनिक ट्रेनिंग के लिए इंडियन नेवल एकेडमी (INA) ऐजीमाला, केरल में चयनित हुए।

 

फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका और मोम्बासा का किया दौरा

 

आईएनए में प्रशिक्षण के दौरान अमन किशोर को अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभियानों का अनुभव प्राप्त हुआ। इस क्रम में उन्होंने फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका और मोम्बासा सहित कई देशों का दौरा किया। उन्हें समुद्री सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग और विभिन्न देशों की नौसेना संरचनाओं को समझने का अवसर मिला।

 

आईएनए ऐजीमाला, केरल में 29 नवंबर 2024 को पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इस परेड की सलामी भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने ली। दीक्षांत समारोह में कई सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!