Patna

31 दिसंबर तक सभी राजस्व कर्मचारियों, राजस्व अधिकारियों और CO की छुट्टियां रद्द

Bihar Bhumi: पटना.बिहार के सभी राजस्व कर्मचारियों, राजस्व अधिकारियों और अंचल अधिकारियों की छुट्टियां 31 दिसंबर तक रद्द कर दी गयी हैं. इसके साथ ही सप्ताह के छह दिन उन सभी को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक कार्यालय में काम करने का निर्देश दिया गया है. इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

किस वजह से उठाया गया सख्त कदम

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव की तरफ से इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है. इसका मकसद परिमार्जन, दाखिल खारिज और राजस्व महाअभियान के सभी लंबित आवेदनों का समाधान 31 दिसंबर तक करना है. बताया जाता है कि बड़ी संख्या में इन आवेदनों के लंबित रहने की शिकायतें मिलने के बाद विभाग की तरफ से यह सख्त कदम उठाया गया है.

 

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

 

विजय कुमार सिन्हा ने तय किया समय सीमा

विभाग की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि यदि 31 दिसंबर 2025 तक के लिए किसी अधिकारी या कर्मचारी की छुट्टी पहले से स्वीकृत की जा चुकी है, तो उसे भी तत्काल प्रभाव से अस्वीकृत माना जायेगा. राजस्व कर्मचारी और अधिकारियों की रद्द की गयी छुट्टियों के बारे में विभाग की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि यह निर्देश आकस्मिक अवकाश (सीएल) और अर्जित अवकाश (इएल) के लिए है.

 

इस संबंध में हाल ही में विभागीय समीक्षा के दौरान उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी परिमार्जन, दाखिल खारिज और राजस्व महाअभियान के आवेदनों का समाधान हर हाल में 31 दिसंबर 2025 तक करने की समय सीमा तय कर दी थी

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!