Patna

तीन बच्चों की मां से अफेयर में छात्र की हत्या:प्रेमिका के घर वालों ने हाथ-पैर तोड़कर लाश फेंकी थी

बेगूसराय।तीन बच्चों की मां से अवैध संबंध के चक्कर में BA के स्टूडेंट बेगूसराय के रहने वाले 20 साल के नंदन कुमार की भागलपुर में हत्या हो गई। नंदन 27 नवंबर को सुबह 8 बजे से लापता था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

8वें दिन नंदन कुमार की लाश उसकी प्रेमिका के ससुराल से 500 मीटर दूर खेत में मिली। भागलपुर में पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार सुबह नंदन की लाश बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव लाई गई और साहेबपुर कमाल के मल्हीपुर-मुंगेर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।नंदन की हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हैं। नंदन जिस 3 बच्चों की मां से प्यार करता था, वो उसके बचपन के दोस्त की बड़ी बहन थी।

 

सबसे पहले जानिए, नंदन और उसकी प्रेमिका के भाई की दोस्ती की कहानी

 

नंदन बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के रहने वाले किशोर यादव का सबसे छोटा बेटा था। नंदन और गांव के ही रहने वाले राजा नाम के लड़के के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। दोनों बचपन के दोस्त थे, नंदन और राजा का एक दूसरे के घर आना-जाना था। दोनों के घरवाले एक दूसरे को पहचानते थे।नंदन ने BA का स्टूडेंट था और माता-पिता के साथ गांव में ही रहता था। राजा और नंदन कॉलेज, ट्यूशन, बाजार से लेकर खेत में भी एक साथ ही जाते थे। दोनों को जब रिश्तेदारों के घर जाना होता था, तो एक साथ ही आना-जाना करते थे।

 

राजा के घर आने-जाने के दौरान ही नंदन और उसकी बहन के बीच अफेयर शुरू हो गया। दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और फिर दोनों की फोन पर भी बातचीत होने लगी।नंदन अपने दोस्त के प्यार में इतना पागल था कि शादी के बाद भी वो उसकी एक झलक के लिए अपने घर से 80 किलोमीटर दूर भागलपुर के भवानीपुर चला जाता था। कुछ दिन पहले प्रेमिका अपने ससुराल भागलपुर के नारायणपुर में थी तो बातचीत के दौरान महिला के परिजन को शक हो गया।

 

महिला के ससुरालवालों ने शक के आधार पर बहू के अफेयर की बात मायके वालों को दी। इस जानकारी के बाद पहली बार राजा अपनी बहन के ससुराल गया। उसके साथ परिजन भी थे। भवानीपुर में ही जब महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसका अफेयर राजा के दोस्त नंदन से ही है।इस जानकारी के बाद राजा और उसके घर वाले गांव लौट आए। राजा ने नंदन को कुछ नहीं बताया, लेकिन अपनी बहन के ससुरालवालों के साथ मिलकर नंदन की हत्या की प्लानिंग करने लगा। करीब 10 दिन पहले ही महिला के ससुराल वाले और मायके वालों ने मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

 

सब कुछ तय होने के बाद 26 नवंबर की रात राजा और नंदन देर रात तक गांव में ही मंदिर पर एक साथ बैठे थे। राजा ने नंदन को अहसास तक नहीं होने दिया कि उसे अफेयर के बारे में कुछ भी पता है। फिर दोनों अपने-अपने घर चले गए। 27 नवंबर की सुबह अचानक राजा ने कहा कि आज मेरे बहन के बेटे का बर्थडे है।राजा ने नंदन से कहा कि चलो उसके घर पर जाकर बर्थ-डे मानते हैं। सुबह लगभग 7:45 बज रहा होगा अचानक नंदन ने अपनी मां को कहा जो भी खाना बना हो जल्दी से दो। इसके बाद नंदन घर से किसी को कुछ बताए बगैर राजा सहित चार युवकों के साथ गांव से निकला, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। पहले भी नंदन जब कहीं जाया करता था तो लौटने में देर होता था। लेकिन मोबाइल हमेशा ऑन रहता था।

 

27 नवंबर को जब मोबाइल ऑफ हो गया तो उसके परिजन को लगा कि राजा के साथ ही कहीं गया होगा, लेकिन राजा का भी मोबाइल ऑफ था, दो दिन तक जब नंदन घर नहीं लौटा तो फिर 29 नवंबर को बलिया थाना में गुमशुदगी की सूचना दी और अपने स्तर से खोजबीन शुरू कर दी। बलिया थाना की पुलिस प्रेमिका के ससुराल खोजबीन करने पहुंची तो घर में सिर्फ सास-बहू थी, वहां कोई ट्रेस नहीं मिला।

 

नंदन का भाई खोजबीन के दौरान राजा की बहन के पास पहुंचा, अचानक रोने लगी

 

खोजबीन के दौरान ही नंदन का भाई चंदन एक दिन नारायणपुर पहुंचा तो उसे देखते ही प्रेमिका की आंखों से आंसू बहने लगे तो शंका हो गया कि कुछ ना कुछ गड़बड़ है।इधर, नंदन के मोबाइल का लास्ट लोकेशन भवानीपुर दिख रहा था, जिसके आधार पर बलिया पुलिस ने भवानीपुर थाना से संपर्क साधा। गुरुवार को स्थानीय किसानों ने नारायणपुर के चौफेला बहियार स्थित खेत में एक लाश देखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

नंदन के दोनों हाथ पैर तोड़े गए थे, शरीर और आंख पर चाकू से वार के निशान थे

 

प्रेमिका के ससुराल से करीब 500 मीटर दूर लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहचान की। नंदन के दोनों हाथों-पैर को रस्सी के सहारे कंधे से बांध दिया गया। हाथ-पैर दोनों तोड़ दिए गए थे, जख्म से लग रहा था कि शरीर और आंख पर चाकू से भी वार किए गए।शरीर पर अंडरवियर छोड़कर कोई कपड़ा मौजूद नहीं था। नंदन हमेशा सोने की चकती पहनता था वह भी गायब था। हालांकि अपराधियों ने रुद्राक्ष की माला उसके गले में ही रहने दी।

 

नंदन का अंतिम संस्कार तो कर दिया गया, लेकिन उसके मां-पिता कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे। गांव के लोग भी सदमे में थे और काफी आक्रोशित थे। आरोपी का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है।

 

परिजन के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है

 

बलिया थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने कहा कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। भागलपुर में लाश मिली है। परिजन के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।मृतक के भाई चंदन ने बताया कि बगैर कुछ बोले हुए भाई घर से निकला था। दो दिन बाद आवेदन दिए पुलिस के पास सभी साक्ष्य मिल गए हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!