समस्तीपुर में युवक ने की खुदकुशी:फंदे से लटका मिला शव
समस्तीपुर में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। घर में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान रोसड़ा के विजय कुमार के पुत्र रूपक कुमार(21) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना बिथान थाना क्षेत्र के पुशहो गांव की है।
पिता विजय कुमार ने बताया कि बेटा 4-5 साल से मानसिक रूप से बीमार था। जिसके चलते घर पर ही रहता था। हालत में सुधार नहीं हो रहा था। घर पर ही रखकर उसका इलाज करा रहे थे। रात में परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए। सुबह नींद खुली तो देखा कि रसोई में छप्पर के सहारे फंदे से लटक रहा है। शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है। परिवार के लोगों का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार था। फंदे से लटक कर जान दे दी है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
